Betul Today News: After consuming poison, two people died in the district hospital, the case is from two different places.

Betul Today News: जहर खाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मामले अलग-अलग इलाके के हैं। पहले मामले में, रानीपुर के जांगड़ा का एक युवक है, जिसने जहर खा लिया था। दूसरा मामला झल्लार के कोदरी का है, जहां एक नवविवाहिता थी।वह घर में अकेली थी; जब पति पहुंचा, तो वह बेसुध मिली।
जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय नव विवाहिता अपने घर में अकेली थी। तभी उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब पति घर लौटा, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी उल्टी कर रही है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पहले घोड़ाडोगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
Also Read……
- बैतूल के बंटी वाडिवा 4 सितंबर को कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ के प्रश्न को खेलेंगे।
- Deepika Padukone: की सास की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही दादी बनने से पहले का उत्साह
- Betul News: बैतूल के मुलताई में कार्यक्रम में धर्मांतरण के प्रयास पर बजरंग दल की कार्यवाही
हालांकि, हालत अधिक गंभीर होने पर उसे बीती रात जिला अस्पताल भेज दिया गया था। जहां, अंततः महिला की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई।”
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों पति-पत्नी खेती और मजदूरी का काम करते थे। इसके अलावा, उनके 2 बेटे हैं। गुरुवार को, चूंकि घर में कोई नहीं था, इसलिए महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था और महिला घर में अकेली थी। उसी समय, उसने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
सोमवार दोपहर इलाज के दौरान हो गई मौत हो गई
35 वर्षीय बलिराम चिलहाटे ने शनिवार रात को अपने घर में जहर खा लिया था। अगली सुबह, परिजनों ने देखा कि वह बेसुध पड़ा हुआ है और उल्टी कर रहा है। इसके बाद, उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। जहां, पप्पू का आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा था। दुर्भाग्यवश, यहां सोमवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि पप्पू चिलहाटे शराब पीने का आदी था। उसने जिस समय जहरीले पदार्थ का सेवन किया उस समय भी वह बेहद ही शराब के नशे में था। पप्पू बडोरा मंडी में हमांल का काम करता था और उसके 3 बच्चे हैं 2 लड़की और 1 लड़का है।