Jacqueline Fernandez के फैंस के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। बॉलीवुड की इस खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री ने अपनी मां किम फर्नांडिस को हमेशा के लिए खो दिया है। बताया जा रहा है कि Jacqueline Fernandez की मां को 24 मार्च को स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वे पिछले 13 दिनों से ICU में भर्ती थीं और लगातार उनका इलाज चल रहा था। जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी सभी पेशेवर जिम्मेदारियों को किनारे रखते हुए, दिन-रात अपनी मां की देखभाल की।
Jacqueline Fernandez ने कई बार मीडिया में इस बात का जिक्र किया है कि उनकी मां उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। पब्लिक से दूर रहने वाली किम फर्नांडिस ने हमेशा अपनी बेटी का समर्थन किया। उनके निधन ने अभिनेत्री को गहरे सदमे में डाल दिया है।
सूत्रों की मानें तो किम फर्नांडिस का अंतिम संस्कार एक प्राइवेट सेरेमनी के जरिए किया जाएगा, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी लोग शामिल होंगे। अभी तक जैकलीन फर्नांडिसया उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर Jacqueline Fernandez के लिए सहानुभूति और प्यार उमड़ पड़ा।
फैंस #StayStrongJacqueline हैशटैग के जरिए अपनी संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं।
Eid-ul-Azha 2025 Betul: Festival celebrated with peace and brotherhood | Its Betul Times बैतूल में शनिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व…
Betul Rojgar Mela: District level job fair will be held on June 13, 10 reputed companies will recruit बैतूल जिले…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ की भव्य तैयारी की घोषणा की, माँ क्षिप्रा को अर्पित की 351…
Vivo भारत में अपना नया स्मार्टफोन T4 Ultra लॉन्च करने जा रहा है। यह डिवाइस भारत में बुधवार, 11 जून…
विश्व पर्यावरण दिवस 2025: प्रेरणादायक कोट्स और स्लोगन World Environment Day Quotes in Hindi 2025 : हर वर्ष 5 जून…
बैतूल, 4 जून — कोतवाली थाना क्षेत्र के भयावाड़ी गांव निवासी अजय ने मंगलवार को 100 डायल पर फोन कर…